setting

प्लूटो : उपग्रह

उपग्रह

इक्कसवीं सदी में कई शक्तिशाली दूरबीनों का निर्माण हुआ | यहाँ तक कि अंतरिक्ष में भी दूरबीन को स्थापित किया गया | ऐसी ही एक दूरबीन है: हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी | हबल दूरबीन ने हमें 5 अरब किमी दूर स्थित छोटी से छोटी वस्तु को स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम बनाया है | नासा ने इस दूरबीन से प्लूटो के कम से कम पांच उपग्रहों को खोज निकाला है, शैरन, निक्स और हाइड्रा इनमे से तीन है।  हाल ही में खोजे गए अन्य दो उपग्रहों को औपचारिक नाम P4 और P5 दिया गया है | खोजे गए चंद्रमाओं में P4 सबसे छोटा है, इसका अनुमानित व्यास 13 से 34 किमी है | इसकी तुलना में सबसे बड़े चन्द्रमा शैरन का व्यास 1,043 किमी, और निक्स व हाइड्रा का व्यास 32 से 113 किमी के परास में है | शैरन  की खोज 1978 में संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना वेधशाला स्टेशन, एरिज़ोना में हुई थी | तब प्लूटो को ग्रह का दर्जा प्राप्त था | अगले दो चन्द्रमा निक्स और हाइड्रा हबल दूरबीन की मदद से 2006 तक खोजे गए | चौथा चाँद P4 हबल के साथ 2011 में खोजा गया | P5 के बारे में फिलहाल कुछ ख़ास जानकारी उपलब्ध नहीं है |

प्लूटो के उपग्रह
Copyright © प्लूटो Urang-kurai and Sinhala MP3